फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के अंतर्गत सैन्य क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। सैन्य क्षेत्र में कार्यरत उत्तर प्रदेश निवासी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है और वीरवार को स्कूल में ही वह बेहोश हो गई थी। ऐसे में इलाज के लिए रत्नूचक सैन्य क्षेत्र के अंदर ही हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहां पर नर्सिंग असिस्टेंट गजेंद्र सिंह ड्यूटी पर मौजूद था उसने बेटी के दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है और उक्त आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई। नाबालिग और उसका परिवार भी रत्नूचक सैन्य क्षेत्र में ही रहता है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें