फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हत्या के प्रयास में दो आरोपी हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हत्या के प्रयास में रेजीडेंसी पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। जाकिर हुसैन निवासी सिद्दड़ा ने पीपी रेजीडेंसी में शिकायत दर्ज कराई थी कि किश्तवाड़ जाते वक्त अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की है। हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया था। उसके बाएं हाथ की चार अंगुलियां कट गईं और पांच हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। एसडीपीओ सुनील कुमार केसर के नेतृत्व में पीपी रेजीडेंसी की विशेष टीमों ने एसएचओ पीएस सिटी, एसआई मोहिंदर सिंह और प्रभारी पीपी रेजीडेंसी पीएसआई दर्शन सिंह की सहायता से मामले की जांच की और आरोपी फेलिक्स मट्टू और विशाल मट्टू निवासी क्रिश्चियन कॉलोनी को हिरासत में लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें