सांबा। जिले के रख बरोटियां में एक नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया। इसमें पुलिस जवानों को चोटें आई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजयपुर पुलिस थाना प्रभारी के साथ सपवाल की पुलिस पार्टी एक नशा तस्कर सैफ अली (55) निवासी रख बरोटियां विजयपुर को पकड़ने गई थी। पुलिस ने रख बरोटियां में दबिश दी तो स्थानीय गुज्जर समुदाय के लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया। पुलिस को जवाब में 2/3 राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।