फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजपुरा में पुलिस पर हमला मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
28 दिसंबर 2022 का मामला, एक हेड कांस्टेबल के सिर में आई थी गहरी चोटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। जिला पुलिस ने दिसंबर 2022 में घगवाल भाना के राजपुरा में पुलिस पर हमले में शामिल 9 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया है।
पुलिस के अनुसार कि शाव अली उर्फ गागू निवासी हांडा चक तहसील मढीन कठुआ, मोहम्मद सादिक उर्फ शिखू निवासी चक बाथल कठुआ, सादिक अली निवासी लखड़ी नगरोटा उधमपुर, मसकीन अली उर्फ जट्टू निवासी मनयारी जिला कठुआ के अलावा मक्खनदीन, जहूर व मोहम्मद शरीफ (तीनों भाई), रोशन बीबी पत्नी माखन दीन और मोजू निवासी गांव मलानी, घगवाल जिला सांबा के खिलाफ चालान पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि 28 दिसंबर 2022 को उपरोक्त गोवंश तस्करों ने गश्त कर रही पुलिस चौकी राजपुरा की टीम पर हमला कर दिया था। इससे एक हेड कांस्टेबल को सिर में गहरी चोटें आई थीं। थाना घगवाल में आईपीसी की धारा 307, 353, 336, 332, 323, 325,147,148 के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई। जांच पूरी कर अब न्यायिक निर्धारण के लिए अदालत में चालान पेश किया है। वहीं, सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने कहा कि पुलिस पर हमले के आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें