संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ में एसबीआई का एटीएम एक सप्ताह से खराब है। इसके चलते उपभोक्ताओं
को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता सेवानिवृत्त कैप्टन सुखदेव सिंह मन्हास, सुबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, विजय कुमार ने बताया कि एटीएम एक सप्ताह से खराब है। हमें पैसे निकालने के लिए खौड़ से 10 किलोमीटर दूर ज्यौड़ियां जाना पड़ रहा है। एटीएम को ठीक कराने के विषय में वह लोग बैंक कर्मियों से भी मिल चुके हैं। इसके बावजूद अभी एटीएम ठीक नहीं किया गया है। उपभोक्ताओं ने बताया कि ऐसा पहली दफा नहीं हो रहा है, आए दिन इस बैंक का एटीएम खराब रहता है, अगर जल्द एटीएम ठीक नहीं किया गया, तो हमें मजबूरन किसी दूसरे बैंक में खाता खोलना पड़ेगा।