फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एथलीटों ने यूटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 20 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। डोडा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने इंडोर स्पोर्ट्स हॉल भगवती नगर जम्मू में हाल ही में संपन्न 26वीं जेएंडके यूटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दस स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक सहित 20 पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेताओं में मिस्बाह फातिमा, राधा शर्मा, जिक्रा फातिमा, महरीन बिन्त रियाज, अहमद तहान, कार्तिक शान, काशिफ इकबाल, मुतैब मसूद, रुतबा माजिद और जिक्रा फातिमा (पेयर पूमसे) शामिल रही। वहीं, खदीजा उल कुबरा, मोहम्मद अयान जरगर और मिस्बाह फातिमा (क्योरुगी) ने रजत पदक जीता, जबकि उमर इकबाल बट, मोहम्मद याफी, रिधिमा सिंह रकवाल, शरजील बंदे, जैशा रईस, खदीजा उल कुबरा (जूनियर व्यक्तिगत पूमसे) और राधा शर्मा (जूनियर व्यक्तिगत पूमसे) ने कांस्य पदक जीता। उक्त चैंपियनशिप में गुल फैका और ऐरा फातिमा ने भी भाग लिया। टीम के साथ टीम कोच के रूप में बुरहान उद दीन खान (एनआईएस ताइक्वांडो कोच) रहे।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल (जेकेएससी) के तत्वावधान में जेएंडके ताइक्वांडो एसोसिएशन (पंजीकृत) द्वारा आयोजित किया गया था। चैंपियनशिप में यूटी भर से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला डोडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष जुनैद अली खान ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पूरी डीडीटीए टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें