फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक मीट में 240 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से जोन आरएस पुरा में इंटर स्कूल जोनल एथलेटिक मीट जारी है। वीरवार को दूसरे दिन सतोवली मैदान में ब्वॉयज अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की लांग जंप व थ्रोइंग आदि मुकाबले हुए। इस मौके पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा व जेडइपीओ चंद्रकांत शर्मा मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के 240 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य इंटर जोनल जिला स्तरीय टूर्नामेंट के जरिये प्रतिभा का चयन करना है। शुक्रवार को अंतिम दिन विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें