जम्मू। शहर के नरवाल इलाके में 21 साल की युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार युवती वेव माल के पास मलिक मार्केट में किराये के कमरे में रहती है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। जब वह अपने काम खत्म कर वापस जा रही थी। इस बीच कार सवार कुछ युवाओं ने उसके मारपीट की। नरवाल पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।