फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: असम राइफल्स बनी महिला फुटबॉल चैंपियनशिप की विजेता, असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस आज आमने-सामने

Mon, 20 Mar 2023 01:03 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
Police Football Tournament - फोटो : संवाद
विज्ञापन

71वीं बीएन मलिक मेमोरियल अखिल भारतीय पुलिस फुटबॉल चैंपियनशिप अंतिम चरण में पहुंच गई है। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला में असम पुलिस ने एसएसबी की टीम को 3-1 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया है। वहीं, पुरुषों का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाना है, जिसमें असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की टीमें आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन


चैंपियनशिप में महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला सिंथेटिक टर्फ ग्राउंड टीआरसी श्रीनगर में खेला गया। इस मौके पर एडीजीपी कश्मीर मुख्य अतिथि थे। एसएसबी महिला टीम ने कई प्रयास किए लेकिन असम राइफल्स के डिफेंस को नहीं तोड़ पाईं। असम राइफल्स ने अंत में 3-1 से जीत कर खिताब पर कब्जा जमाया है। फाइनल मैच से पहले सीआरपीएफ महिला और ओडिशा महिला टीमों के बीच तीसरे स्थान के लिए हार्ड लाइनर मैच हुआ, जो सीआरपीएफ महिला टीम ने 2-0 से जीता है।

पुरुषों की प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल खेले गए। असम राइफल्स बनाम केरल पुलिस का मुकाबला कश्मीर विश्वविद्यालय के मैदान और मिजोरम पुलिस बनाम पंजाब पुलिस का मुकाबला बख्शी स्टेडियम श्रीनगर में दो सेमीफाइनल खेले गए। असम राइफल्स ने केरल पुलिस को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, बख्शी स्टेडियम श्रीनगर में मिजोरम पुलिस और पंजाब पुलिस के बीच एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने फाइनल में प्रवेश के लिए विरोधी टीम पर हावी होने के लिए अपने उच्चतम स्तर के कौशल का प्रयास किया। अंत में मिजोरम पुलिस ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


आज दोपहर 1:20 बजे बख्शी स्टेडियम में होगी खिताबी भिड़ंत
फाइनल मैच असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस के बीच बख्शी स्टेडियम श्रीनगर में सोमवार को दोपहर 1:20 बजे खेला जाएगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tulip Garden in Kashmir: पर्यटकों के लिए खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, 15 लाख से ज्यादा फूल मोह रहे मन
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें