संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। आशा वर्करों ने मंगलवार को सतवारी से बिक्रम चौक तक ढाई किमी पैदल रोष रैली निकाली। प्रदर्शन करते हुए कहा कि वेतन सभी कर्मचारियों से सबसे कम है। मात्र दो हजार रुपये मिल रहे हैं। अगर किसी मीटिंग में शामिल न हो पाएं तो पैसे काट लिए जाते हैं। कभी तो पूरे वर्ष का एक साथ वेतन दिया जाता है और उनमें से भी पैसे काट लिए जाते हैं। डेलीवेजर को भी ज्यादा वेतन दिया जाता है। कई आशा वर्कर कहती दिखीं कि क्लर्क का काम भी लिया जाता है लेकिन वेतन के नाम पर नाममात्र पैसे दिए जाते हैं। सरकार से मांग है कि बाकी राज्यों की तर्ज पर वेतन दिया जाए।