फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग पर आशा वर्करों का धरना

विज्ञापन
आशा वर्कर्स यूनियन जम्मू के बैनर तले आशा वर्करों ने वीरवार को मिशन निदेशक एनएचएम जम्मू कश्मीर न
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले वर्करों ने वीरवार को मिशन निदेशक एनएचएम जम्मू-कश्मीर नगरोटा कार्यालय के बाहर मांगों के लिए प्रदर्शन किया। वर्करों ने प्रोत्साहन सहित अन्य राशि बढ़ाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर जायज मांगों पर गौर नहीं किया तो आंदोलन तेज करेंगी।
लंबित प्रोत्साहन राशि को 2000 से 10 हजार करने, प्रतिवर्ष 1000 रुपये अतिरिक्त वृद्धि, मोबाइल शुल्क 500 प्रति माह, नीला कोट और काले जूते देने, वर्दी का नकदीकरण 3000, लंबित प्रोत्साहन का तत्काल भुगतान, अतिरिक्त काम नहीं, सभी पीएचसी/सीएचसी में कमरे उपलब्ध, अनुग्रह राशि पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लागू, यात्रा व्यय का भुगतान, स्मार्ट फोन प्रदान करना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लागू होने तब एफएमपीएचडब्ल्यू डिप्लोमा और एनआई सेवानिवृत्ति वाली आशा को पदोन्नति देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपराज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर राहत दिलाने की मांग की। वर्करों ने सर्वसम्मति से मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया। मिशन निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। आशा वर्कर्स यूनियन से महासचिव अनीता राजपूत, दर्शना देवी सचिव, ओम प्रकाश ने संबोधित किया। जगदीश शर्मा महासचिव सीटू राज्य समिति, रोमेश चंद वरिष्ठ नेता राज्य सीटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें