फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मढ ब्लॉक की हल्का पंचायत में आशा वर्करों का प्रदर्शन

Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मढ ब्लॉक की हल्का पंचायत में मांगों के चलते आशा वर्करों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी सेवाओं के बदले हमें 2,000 इंसेंटिव दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक-एक वर्कर के पास 2 या 3 गांव हैं। उन्हें रोज अपने काम के लिए पैसे खर्चकर आना पड़ता है। इसके लिए सरकार की तरफ से केवल 2,000 दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमसे विभाग द्वारा अन्य कई प्रकार के काम और सर्वे भी करवाए जाते हैं। इसके लिए हमें अलग से पैसे नहीं मिलते। उन्होंने सरकार से वेतन 2000 से बढ़कर 26 हजार रुपए करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर आशा वर्कर पुष्पा देवी, पोली देवी, रानी देवी, नीता देवी, नीलम देवी व अन्य शामिल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें