फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह के शरण आर्यन ने अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 12 May 2024 05:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बिश्नाह के सिकंदरपुर कोठे में एसएसपी जम्मू डॉक्टर विनोद कुमार की अगुवाई में छापेमारी करते पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिश्नाह। बिश्नाह के वार्ड 6 के निवासी शरण आर्यन (18) पुत्र राजकुमार ने श्रीलंका में संयुक्त भारत खेल फाउंडेशन की ओर से करवाए गए मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर कस्बे, राज्य और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। स्वर्ण पदक जीतकर अपने घर कस्बा बिश्नाह पहुंचे शरण आर्यन का कस्बा निवासियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

शरण आर्यन ने बताया कि वह 8 साल की उम्र से मार्शल आर्ट खेल रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुके हैं। शरण ने बताया कि यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी जिसमें उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शरण ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच अजय शर्मा तथा अपने माता-पिता को दिया। शरण ने बताया कि वह 12वीं कक्षा का विद्यार्थी है और अपने खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें