श्रीनगर। हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय कश्मीर एवं विश्व बैंक द्वारा समर्थित एमएसएमई प्रदर्शन को बढ़ावा देने (रैंप) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान स्थित सभागार में ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारीगरों और बुनकरों को प्रभावी उत्पाद ब्रांडिंग और आधुनिक पैकेजिंग के लिए व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सौ से अधिक कारीगरों और उत्पादकों, विशेष रूप से जीआई/ ओडीओपी/ डीईएच उत्पादों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। संवाद