फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल के दियोन नाले में कृत्रिम झील से लोगों को खतरा

विज्ञापन
पुरमंडल के दियोंन नाले में बनीं कृत्रिम झील का दृश्यस्रोत संवाद
विज्ञापन
तीन किलोमीटर तक रुका है पानी, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। कस्बे के दियोन नाले में पहाड़ी गिरने के कारण नाला बंद हो चुका है। इसमें झील बन गई है। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर देखा कि झील का पानी बहुत गहरा और करीब तीन किलोमीटर में फैला है। इसके कारण क्षेत्र के निचले हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाला पुरमंडल तीर्थस्थल से गुप्त गंगा के साथ मिलकर गुजरता है। यह झील अगर टूटी तो निचले क्षेत्रों में लोगों को नुकसान पहुंच सकता है। 21 सितंबर को पुरमंडल में अमावस्या का मेला भी लगने वाला है और देविका में दंगल होगा। अगर ऐसे मौके पर यह कृत्रिम झील टूटती है तो जान-माल का खतरा हो सकता है। स्थानीय निवासी गोबिंद राम शर्मा, आशी गोस्वामी, रोहित गोस्वामी आदि ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस कृत्रिम झील को तोड़ने का कार्य किया जाए। जहां इकट्ठा पानी निकलने का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें