फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 10 लाख लोगों ने आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व संस्कृति महोत्सव में लिया हिस्सा

Sun, 01 Oct 2023 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
वाशिंगटन डीसी में प्रतिष्ठित नेशनल मॉल में किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। वाशिंगटन डीसी में प्रतिष्ठित नेशनल मॉल एक भव्य आयोजन का साक्षी बना। इसमें रिकॉर्ड 10 लाख लोग आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व संस्कृति महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए एकत्रित हुए। इसमें 180 देशों के लोग शांति, मानवता और संस्कृति के, पृथ्वी के सबसे बड़े उत्सव के लिए एकत्रित हुए।
इस कार्यक्रम में एक विश्व परिवार का उत्सव मनाने के संदेश के साथ, वैश्विक गणमान्य व्यक्तियों का एक साथ आगमन, ग्रैमी पुरस्कार विजेताओं और अन्य प्रसिद्ध कलाकारों ने मनमोहक संगीत और रंगारंग नृत्य पर प्रस्तुतियां दी। वैश्विक मानवतावादी और शांतिदूत आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्रीश्री रवि शंकर ने कहा कि यह हमारी विविधता का समारोह मनाने का एक सुंदर अवसर है। वैश्विक कार्यक्रम में ग्रैमी पुरस्कार विजेता चंद्रिका टंडन और 200 साथी कलाकारों ने अमेरिका द ब्यूटीफुल और वंदे मातरम की भव्य प्रस्तुति दी। साथ ही पंचभूतम 1000 कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य और अनूठी शास्त्रीय सिम्फनी पेश किए। वहीं, ग्रैमी पुरस्कार विजेता मिकी फ्री के नेतृत्व में 1000 वैश्विक गिटार कलाकारों के गिटारवादन और अफ्रीका, जापान व मध्य पूर्व के पारंपरिक नृत्य जैसे मनमोहक प्रदर्शनों ने सभी को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि जबकि हम सभी समृद्धि का विस्तार करने और अपने ग्रह के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास करते हैं। यह स्वाभाविक है कि हम प्रकृति पर अत्याचार जैसी चुनौतियों का सामना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें