निधि जैन और मोनिया कपूर ने लगाई प्रदर्शनी, 300 से ज्यादा लोगों ने आकर देखी प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कला केंद्र में 5 साल के बाद कला की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें दो महिलाएं निधि जैन और मोनिया कपूर की प्रदर्शनी भी है। उन्होंने जम्मू वासियों को अपना आर्ट दिखाने के लिए तंजौर आर्ट, ऑयल पेंटिंग, ऐक्रेलिक पेंटिंग लगाई गई थी। इसके अलावा दुपट्टे, शगुन के लिफाफे, बेग, मिनिएचर पेंटिंग के साथ साथ खूबसूरत बुक आर्ट भी दिखाए।
प्रदर्शनी को देखने के लिए 300 से ज्यादा लोग आए। मोनिया कपूर ने कहा कि तंजौर आर्ट ज्यादा पसंद किया गया। लोगों ने ईश्वर की थीम पर बनाई गई पेंटिंग को भीपसंद किया । मैंने राम दरबार की पेंटिंग बनाई है, जिसमें केवल श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमा हैं। मैंने 10 वीं में पेंटिंग सीखी थी, लेकिन फिर छोड़ दी। अब मेरे बच्चों के कहने पर मैंने दोबारा पेंटिंग शुरू की है।
निधि जैन ने कहा कि मेरी ऑयल पेंटिंग को लोगों ने बहुत प्यार दिया। सबसे ज्यादा सी स्केप, और डोर ऑफ होप को ज्यादा प्यार मिला। इसके अलावा हमने लोगों को यह भी बताने की कोशिश की है कि पेंटिंग के लिए बड़े-बड़े बोर्ड की ही जरूरत नहीं है अपितु आप किसी पर भी पेंटिंग कर सकते हो। मैं पिछले 12 साल से पेंटिंग कर रही हूं।