आरएस पुरा। मादक पदार्थों की तस्करी और मादक द्रव्यों के खिलाफ अपना अभियान के अंतर्गत आरएस पुरा पुलिस ने 22 ग्राम हेरोइन, 6 लीटर देसी अवैध शराब, एक तेजधार हथियार (टोका) और 40 हजार रुपये नकदी के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
आरएस पुरा पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान गांव दबलेड में एक नाका लगाया था। हायर सेकेंडरी स्कूल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसकी पहचान कीमत लाल उर्फ सोनू निवासी दबलेड के रूप में हुई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।