अखनूर। पुलिस ने 200 क्वार्टर शराब के साथ एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार अखनूर पुलिस पार्टी ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक के नेतृत्व में और एसडीपीओ अखनूर मोहन लाल शर्मा की देखरेख में पन्नु चौक पर एक विशेष नाका लगाया था। इस दौरान एक मारुति आल्टो (जेके02सीवी- 3375) अखनूर से सोहल की ओर आ रही थी। पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क नाका पार्टी ने आरोपी को कुछ ही दूर जा कर पकड़ लिया। पुलिस पार्टी ने वाहन की तलाशी ली तो जेके स्पेशल व्हिस्की के 200 क्वार्टर बरामद किए गए। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अर्जुन सिंह निवासी गांव लेहड़ तहसील अखनूर जिला जम्मू बताया। अखनूर पुलिस ने इस सबंधी एक्साइज एक्ट की धारा 48-ए के अंतर्गत प्राथमिकी नंम्बर 18/2024 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व मामले की जांच जारी है।