विजयपुर। राया क्षेत्र में तीन लोग संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के पास घूमते दिखाई दिए हैें। जब इसकी सूचना क्षेत्र के लोगों को मिली तो उन्हें शक हुआ कि यह तीनों कहीं बच्चा चोर तो नहीं हैं। लोगों ने इसकी सूचना विजयपुर थाने में दी। पुलिस टीम राया मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उनसे पूछताछ की जा रही है। तीनों व्यक्ति 40 से 50 वर्ष की उम्र के हैं। थाना प्रभारी राजीव भगत ने बताया कि फिलहाल इन को अपनी पकड़ में ले लिया है, और पूछताछ चल रही ह।ै अपना नाम और पता पूरा नहीं बता रहे हैं, जिस कारण अभी तक पूरा खुलासा नहीं हुआ है, कि यह कौन लोग हैं, और क्या करने वहां गए थे। संवाद