बाड़ी ब्राह्मणा। एक अक्तूबर को अपहरण और हत्या के मामले में 26 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरंतर दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। इस मामले में दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इनकी पहचान जाकिर हुसैन और बशीर अहमद के रूप में हुई थी। इसमें से जाकिर हुसैन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक बशीर अहमद का अभी इलाज चल रहा है। बुधवार को बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस की तरफ से बशीर अहमद को कोर्ट ले जाया गया। जहां जज के सामने उसके बयान दर्ज किए गए। अभी तक पुलिस के पास कोर्ट की तरफ से बयानों की सर्टिफाइड कॉपी नहीं दी गई है। कोर्ट में दिए गए बयान के अनुसार पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी, जिसके तहत पुलिस इस मामले को बयानों के आधार पर तहकीकात करेगी। संवाद