बाड़ी ब्राह्मणा। एक अक्तूबर को अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने अभी तक चार लोगों को शक के आधार हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात वाले दिन से शनिवार शाम तक पुलिस अलग-अलग जगहों से अलग-अलग दिन संदिग्धों को पकड़ कर थाने लाई है, और वारदात के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के हाथ अभी तक कोई अहम सबूत नहीं लग पाया है। शनिवार को भी पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके अलावा इलाके में निरंतर दबिश दी जा रही है, और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। समुदाय विशेष के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस की मदद से दबिश दी जा रही है, लेकिन पर्चे में दायर 26 आरोपियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस अभी भी इस केस में खाली हाथ है। उधर आरोपियों के रिश्तेदार और उनके घर वाले पुलिस की कार्रवाई से तंग आकर और मवेशियों को लेकर इलाके से पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं, ताकि आरोपियों से पुलिस का ध्यान हट जाए
-----
आरोपियों की धरपकड़ के लिए निरंतर दबिश दी जा रही है। अभी तक चार लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
-इंद्रपाल सिंह, थाना प्रभारी, बाड़ी ब्राह्मणा।