फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चुराते चोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय थानांतर्गत एक व्यक्ति को मोबाइल चोरी करते हुए थोड़ी देर में ही पकड़ लिया गया। सूरज शर्मा निवासी कनाहाल बिश्नाह वाली मेटाडोर में बैठ कर जम्मू जा रहा था। जैसे ही वह बाड़ी ब्राह्मणा पहुंचा तो उसके बैग में से किसी ने मोबाइल निकाल लिया। जैसे ही मेटाडोर को चोर ने रुकवाया और नीचे उतर गया। सूरज ने अपने बैग में देखा कि उसका मोबाइल गायब है। उसने तुरंत ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहा और चोर का पीछा करने लगा। थोड़ी ही दूरी पर सिडको चौक पर उसने चोर को पकड़ लिया। उससे मोबाइल बरामद कर लिया। इतनी देर में लोगों ने पुलिस को सूचित किया और उसे थाने ले जाया गया। पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें