सांबा। पुलिस ने थाना पुरमंडल में दर्ज अपहरण के मामले में एक नाबालिग बच्ची को 24 घंटे में बरामद कर लिया है। एसएसपी के अनुसार सात मार्च को एक नाबालिग लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर त्रिभुवन खजूरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लड़की को पंजाब के सुजानपुर से बरामद कर लिया। संवाद