सांबा। सुपवाल पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास नाकाम कर पांच मवेशी मुक्त कराए हैं। पुलिस के अनुसार सुपवाल पुलिस चौकी को सूचना मिली कि एक वाहन में पशु लाए जा रहे हैं। पुलिस ने बसंतर दरिया के फूलपुर क्षेत्र में नाका लगाया। इस दौरान एक मिनी लोड कैरियर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन भगा लिया और आगे छोड़ कर फरार हो गया। जांच में वाहन से पांच मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दायर कर वाहन सीज कर दिया व पशु मुक्त करा दिए। संवाद