फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण सामग्री का अवैध परिवहन करने पर टिप्पर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अवैध खनन, निर्माण सामग्री के परिवहन के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को पुरमंडल में एक टिप्पर को जब्त कर लिया। इसका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था। एसएसपी के अनुसार पुरमंडल की एक पुलिस पार्टी ने मंडल क्षेत्र के पास गश्त के दौरान एक टिप्पर न. जेके 21 7768 को रोका। वह बिना अनुमति के निर्माण सामग्री रेत ले जा रहा था। पुलिस ने जब्त वाहन को कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें