सांबा। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। इसका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन, खनन के लिए किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार रख अंब टाली की पुलिस टीम ने मनोहर गोपाल के पास वाहन चेकिंग के दौरान निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए बिना पंजीकरण संख्या के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिया गया है। संवाद