फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में पशु तस्करी के दो प्रयास विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। थाने क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने पशु तस्करी के दो प्रयास विफल कर दिए। इस दौरान तस्करों से 10 पशुओं को छुड़ाए। पुलिस को कश्मीर घाटी की ओर से पशु तस्करी के संबंध में सूचना मिली। घगवाल पुलिस ने सूचना पर बबर नाला, राजपुरा के पास नाका लगाया। इस दौरान कठुआ की ओर से बिना पंजीकरण संख्या के एक महिंद्रा वाहन को रोकने का इशारा किया। चालक ने वाहन गति तेज कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने वाहन का पीछा किया और नाका बिंदु से कुछ मीटर की दूरी उसे रोक लिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वाहन की जांच करने पर उसमें से पांच पशु लदे मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाद में बबर नाला, राजपुरा के पास पांच पशुओं को बचाया, जिन्हें एक महिंद्रा वाहन में ले जाया जा रहा था। दोनों वाहन जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें