सांबा। रामगढ़ थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान खोड सलालीया में अवैध रूप से शराब की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 41 बोतल शराब बरामद हुई। उसकी पहचान लकी कुमार निवासी माखनपुर तहसील बिश्नाह के रूप में हुई है। इस संबंध में आबकारी अधिनियम दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद