फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के आरोप में पांच वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने रामगढ़ में पांच वाहन जब्त किए हैं। इनमें दो डंपर और चार ट्रैक्टर-ट्राली शामिल हैं। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन, खनन के लिए किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इंदरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी । इस दौरान दो डंपर संख्या जेके 08 एफ- 2351 और जेकेओ 8 एफ- 2361 और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। जिनमें से एक पंजीकृत है। जेके 21 ई- 9199 और अन्य 03 बिना पंजीकरण के निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें