घगवाल (सांबा)। पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को टपियाल हाईवे पर लगाए नाके पर पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर 15 पशुओं को मुक्त कराया। हालांकि वाहन चालक फरार होने में कामयाब रहा। पशुओं को टैंकर के अंदर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद