मीरां साहिब। पुलिस ने इंद्रा नगर में नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोक तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से एके-47 के तीन और एसएलआर के दो कारतूस बरामद हुए। उसकी पहचान अजय कुमार निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई। वह पैदल ही जम्मू की ओर आ रहा था।
इस संबंध में पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि अजय कुमार ने कहां से कारतूस बरामद प्राप्त किए और उसकी क्या मंशा थी। थाना प्रभारी जहीर मन्हास ने बताया कि युवक हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। संवाद