फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से एलपीजी का धंधा करता एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। मीरां साहिब पुलिस ने शिकायत के आधार पर अवैध रूप से गोदाम बनाकर एलपीजी गैस सिलिंडर बेचने का धंधा करने पर छापा मारकर एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोदाम से 368 गैस सिलिंडर और अन्य सामान भी जब्त किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुशील कुमार निवासी दरसोपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिना अनुमति उच्च दरों पर एलपीजी सिलिंडर बेचने का धंधा चल रहा था। एलपीजी सिलिंडर की अवैध तरीके से रीफिलिंग की जाती थी। मीरां साहिब पुलिस ने गोदाम से 02 इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, 01 इलेक्ट्रिक मोटर कुछ टूटे सिलिंडर सील, 02 मैग्नेटिक हुक, 250 खाली सिलिंडर, 83 भरे सिलिंडर, 08 भरे हुए डोमेस्टी सिलिंडर और 35 खाली घरेलू सिलिंडर बरामद किए। एसडीपीओ सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ऐसी एजेंसियों की भी जांच कर रही है, जिनसे अवैध रूप से सिलिंडर लेकर गोदाम बना कर धंधा किया जा रहा था। आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर 138/2022 यू/एस 3/7 मीरां साहिब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें