बिश्नाह। पुलिस ने क्षेत्र के गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में नाके के दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवक को रोका। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान साहिल शर्मा गांव केसो मनासा जिला सांबा और अमित पखडी केसो मोड़ जिला सांबा के रूप में हुई। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। संवाद