बिश्नाह। कस्बे में पुलिस की स्पेशल टीम ने एक प्रवासी मजदूर जोकि छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। उसके पास से तीन किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बिश्नाह पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान गोविंद के रूप में हुई। वह छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर यहां बेचता था। स्पेशल फोर्स को इसकी भनक लग गई। उन्होंने उसे काबू कर लिया। बिश्नाह पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी। संवाद