मीरां साहिब। पुलिस पोस्ट कुल्लियां में नाके के दौरान एक बाइक चालक को रोका गया। उसकी बाइक पर नंबर नहीं लगा होने पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से पांच ग्राम चिट्टा और टोका बरामद हुआ। उसकी पहचान तजेंद्र सिंह निवासी वार्ड-चार सिंबल कैंप के रूप में हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में मीरां साहिब थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद