अरनिया। क्षेत्र में देशी शराब बनाने का धंधा धड़ल्ले से हो रहा है।
इसी के तहत पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को को रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि मौके से बरामद लाहन नष्ट कर दिया।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव मरोल में एक व्यक्ति व एक महिला घर के पास लोगों को देशी शराब बेच रहे हैं। इस पर पूरी टीम के साथ गांव में दबिश देकर दोनों के पास से 40 लीटर देशी को पकड़ गई। उनकी पहचान सतपाल व रेणु देवी निवासी मरोल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।