बिश्नाह। बिश्नाह पुलिस ने एक युवक को तेजधार हथियार के साथ काबू किया। उसकी पहचान रमण कुमार निवासी गांव पिंडी कठाड अरनिया के रूप में हुई। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब ने बताया कि युवक कोई वारदात करने की साजिश में था। पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इससे पूछताछ की जा रही है। संवाद