मीरां साहिब। कुलियां चौकी प्रभारी पूर्ण चंद की देखरेख में वीरवार रात पुलिस ने आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर नाके पर पैदल जा रहे एक युवक जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका। इस बीच उसने भागने की कोशिश की। मगर पुलिस ने थोड़ी दूरी पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से तेजधार हथियार टोका बरामद हुआ। युवक की पहचान अंकुश कुमार निवासी रंगपुर मलौनिया आरएस पुरा रूप में हुई। पुलिस जांच कर रही है कि अंकुश धारदार हथियार के साथ कहां जा रहा था। उसकी मंशा किसी पर हमला करने की तो नहीं थी। मीरां साहिब पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।