बिश्नाह। पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर एक मोटरसाइकिल, दो स्कूटी और अन्य सामान में बैटरी, इनवर्टर, वाशिंग मशीन, गैस भट्टी, पानी की मोटर समेत अन्य समान बरामद किया है। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब ने बताया कि संतोष कुमार निवासी झारखंड ने चोरी का मामला दर्ज कराया था। जांच के लिए एक टीम का गठन किया, जिसके बाद नीरज निवासी गांव कोटली चाढ़का को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चोरियों की बात कबूली। संवाद