बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने मंगलवार देर शाम को शराब के 40 क्वार्टर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विनोद कुमार निवासी बिहार जो कि मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा के राजीव कॉलोनी में रह रहा है। मंगलवार को उसे बाड़ी ब्राह्मणा के लेबर चौक से छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से शराब के 40 क्वार्टर बरामद किए गए। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद