फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 किलो भुक्की के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
Doda.jpg5.jpg
विज्ञापन
रामबन। बनिहाल और रामबन में वीरवार को पुलिस ने दो अलग घटनाओं में चार लोगों को 34 किलोग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित जांच के दौरान रेलवे टी-चौक बनिहाल में जम्मू जाने वाली स्विफ्ट कार (जेके02एई-9093) की तलाशी के दौरान कार के बूट स्पेस में छिपाए गए प्लास्टिक के दो बैग बरामद किए। बैगों की तलाशी लेने पर 24 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। इस दौरान राजकुमार और पिंटू कुमार दोनों निवासी पोईपुर, सुचेतगढ़ तहसील आरएस पुरा, जम्मू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
एक अन्य घटना में पुलिस ने गश्त के दौरान दो व्यक्तियों को रोका। वह बैग लेकर जा रहे थे। तलाशी के दौरान बस स्टैंड रामबन निवासी गुलाम नबी राथर के बैग से साढ़े छह किलो भुक्की बरामद हुई। जबकि सोलीगाम रामबन निवासी राजिंदर सिंह से डेढ़ किलो भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने थाना बनिहाल और रामबन में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें