रामबन। रेलवे चौक बनिहाल में एक महिला को पुलिस ने 10 किलोग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला यात्री श्रीनगर से ट्रेन से बनिहाल पहुंची थी। जब वह बनिहाल बस स्टैंड की ओर जा रही थी तब नियमित जांच के दौरान उसे तलाशी के लिए रोका गया। जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो 10 किलो भुक्की बरामद हुई। महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने महिला की पहचान पंजाब में कपूरथला के लतैनवाला निवासी अमरजीत कौर के रूप में की है। थाना बनिहाल में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद