रामबन। चंदकोट में पुलिस ने छह ग्राम हेरोइन और 32 ग्राम चरस के साथ एक कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस चेक पोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान पुलिस ने चंद्रकोट से रामबन की ओर जा रही एक मारुति स्विफ्ट डिजायर को जांच के लिए रोका। वाहन सवारों से तलाशी के दौरान छह ग्राम हेरोइन और 32 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार सवारों की पहचान अब्दुल नासिर बाली निवासी पोगल उखराल रामबन और मोहम्मद रफी निवासी कुनफर, चंद्रकोट, रामबन के रूप में की है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद