रामबन में भुक्की के साथ पकड़ा गया व्यक्ति
- फोटो : UDHAMPUR
रामबन। स्कूटी पर पंजाब की ओर जा रहे दो लोगों को पुलिस ने भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस चेक पोस्ट रामबन पर नियमित जांच के लिए स्कूटी (पीबी91-जी-7533) को रोका गया। तलाशी के दौरान स्कूटी पर सवार दो लोगों के कब्जे से 13 किलो 90 ग्राम भुक्की बरामद हुई। दोनों की पहचान लाभ सिंह और रघबीर सिंह निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद