फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तस्करी के मामले में दो को पकड़ा

विज्ञापन
रामबन में चरस व भुक्की की खेप के साथ पकड़े गए तस्कर - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस चेक पोस्ट रामबन और मेहर इलाके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान ट्रक (पीबी07बीडब्ल्यू-3147) को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक से पांच किलो भुक्की बरामद हुई। ट्रक जम्मू की ओर जा रहा था। पुलिस के अनुसार चालक की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी ग्राम संधरा माखी कलां तरंतारन पंजाब के रूप में हुई है। इसी तरह मेहाड में एक पैदल चल रहे व्यक्ति कल्याण सिंह निवासी गनोटे रामबन से पुलिस को एक किलो पचास ग्राम चरस बरामद हुई। उसको मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें