अखनूर। थाना प्रभारी हिलाल अजहर के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को एक घर में छापा मारकर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वह अपने घर में ही शराब का अवैध तरीके से निर्माण करता था। गांव जामोटिया में कुलदीप शर्मा के घर पर पुलिस ने छापा मारकर 20 लीटर शराब के साथ डिस्टिलरी और अन्य निर्माण के बर्तन जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने अपील कि ऐसी कोई भी सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधियों पर कानून के तहत मामला दर्ज किया जा सके। संवाद