फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बडगाम। बेगम पुलिस ने सोमवार को खानवाब के परनेवा में दो कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। इन्हें नाके पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। इनके कब्जे से 2 किलो चरस बरामद हुई है। इनकी पहचान मोहम्मद शाबान वानी और साहिल अहमद वानी निवासी वटराडबल खानसाहब के तौर पर हुई है। दोनों पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। दोनों एक वाहन में सवार थे। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना खानसाहब में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है कि ये नशा कहां से लाते थे और कहां सप्लाई करते थे। इधर इलाके के लोगों ने नशे के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें