जम्मू। पुलवामा हमले की जांच कर रही एनआईए ने घटना के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मोहम्मद उमर फारूक के एक और मददगार मोहम्मद इकबाल राथर को गिरफ्तार किया है। वीरवार को उसे एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए सात दिन की रिमांड पर एनआईए को सौंप दिया गया। 14 फरवरी, 2019 को सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इस मामले में यह छठी गिरफ्तारी है।