फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। पुलिस ने सीमावर्ती गांव नेकोयाल से सोमवार देर शाम एक संदिग्ध को पकड़ा है। वह पाकिस्तान की ओर जा रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव नेकोयाल में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे पकड़ा और थाने ले आई। पूछताछ में वह सिर्फ यूपी और हरिओम ही बोल रहा है। उसकी आयु करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक उससे पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें